Asia Cup 2025, IND vs BAN: सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. जिसके बाद अब भारतीय टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना करेगी. 24 सितंबर को इस मुकाबले में दोनों टीमें दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी. इस मुकाबले में भी खोने को बहुत कुछ है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें मैदान पर आक्रामक क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी. 24 सितंबर को भी मैदान पर तनातनी हो सकती है.
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी होगी तनातनी
भारत और बांग्लादेश के बीच जुलाई में वाइट बॉल क्रिकेट की सीरीज होनी थी. जिसे बांग्लादेश के खराब हालात के कारण 1 साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया. दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय में रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर बेहद आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं ये भारतीय टीम भी मैदान पर बल्ले और मुंह दोनों के साथ जवाब देना जानती है. जिसके कारण ही पाकिस्तान के जैसे बांग्लादेश के खिलाफ भी माहौल बिगड़ सकता है. एशिया कप में बांग्लादेश का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. जिसके कारण ही लिदन दास की टीम इस रिकॉर्ड को बेहतर करने के लिए मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हारिस रऊफ पर क्या अब एक्शन लेगी ICC? मैदान पर शर्मनाक हरकत के लिए लगेगा जुर्माना!
जीतने वाली टीम के लिए फाइनल की राह होगी आसान
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी. वहीं इसके साथ ही उनके लिए फाइनल की राह भी आसान हो सकती है. मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए आगे का राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में उनकी किस्मत अपने आखिरी मुकाबले पर टिकी होगी. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच में हारने वाली टीम का खेल इस टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा. ऐसे में सूर्यकुमार यादव और बांग्लादेश की टीमें 24 सितंबर को ही अपने किस्मत का फैसला करना चाहेगी. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें मैदान पर अपना 100 प्रतिशत जोर लगाने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस हैं अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल, फैशन की दुनिया में चलता है इनके नाम का सिक्का
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines