Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने 14 सितंबर को पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हराया. जिसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए ही ड्रेसिंग रूम में चले गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर उनका इंतजार ही करते रह गए. टीम इंडिया के इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भड़क गया था. बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर आईसीसी से एक्शन की मांग की थी. बोर्ड ने कहा था कि अगर एंडी पर एक्शन नहीं हुआ तो वो टूर्नामेंट का बहिष्कार कर देंगे. आईसीसी ने पाइक्रॉफ्ट पर एक्शन लेने से इनकार कर दिया. ऐसे में अगर पीसीबी एशिया कप 2025 का बॉयकॉट करता है, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ जाएगा.
फाइनल खेलने का उम्मीद खत्म
पाकिस्तान की टीम अगर यूएई के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट करती है, तो वो इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएगी. ऐसे में ग्रुप ए से भारत और यूएई की टीम सुपर 4 में प्रवेश करेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एशियाई चैंपियन बनने का सपना भी इसी के साथ खत्म हो जाएगा.
ACC के रेवेन्यू से मिलेगा कम पैसा
पीसीबी ने अगर बॉयकॉट का फैसला किया, तो उन्हें एसीसी से बहुत ही कम रेवेन्यू मिलेगा. पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थिक समस्या से जूझ रहा है. ऐसे में अगर उन्हें एसीसी से भी कम रेवेन्यू मिला, तो उनकी आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो जाएगी, जिसे फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सह नहीं पाएगा.
PCB के स्पॉन्सर से फटकार तय
अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 जैसे बड़े इवेंट का बॉयकॉट करता है, तो उन्हें अपने स्पॉन्सर से भी फटकार मिलेगी. भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों से मैच नहीं खेलने पर स्पॉन्सर भी पीसीबी को दिए जाने वाली राशि में कटौती कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टोक्यो पहुंचेगा Asia Cup 2025 का विवाद! क्या अब नीरज चोपड़ा ठुकराएंगे अरशद नदीम का हाथ?
पाक से छिनेगी 2029 एशिया कप की मेज़बानी (T20 फॉर्मेट)
एसीसी ने एशिया कप 2029 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी है. अब अगर पीसीबी इस इवेंट को बीच में छोड़ता है, तो उनके हाथ से एशिया कप 2029 की मेजबानी भी निकल जाएगी. ये इवेंट फिर एसीसी अफगानिस्तान या बांग्लादेश में से किसी एक सौंप सकता है.
मोहसिन नक़वी की ACC अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा
मौजूदा समय में एसीसी अध्यक्ष की कुर्सी पर पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नक़वी बैठे हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान क्रिकेट टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो नकवी की भी कुर्सी छिन सकती है. अन्य क्रिकेट बोर्ड मिलकर मोहसिन को इस पद से हटा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 ने बिगाड़ा बीसीसीआई का खेल, WPL के आयोजन पर लटकी तलवार
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
29 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines