Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबले शुरू होने में अब सिर्फ 1 दिन का ही समय बचा है. 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी. फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला करके सभी को चौंका दिया है. इसी के साथ उन्होंने सिर्फ सलमान अली आगा से दूरी बनाने के लिए सालों से चली आ रही परंपरा को तोड़ दिया है.
सूर्यकुमार यादव ने लिया बड़ा एक्शन
न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम ने फैसला किया कि वो फाइनल से पहले होने वाले ट्रॉफी फोटोशूट में हिस्सा नहीं लेंगी. जिसके कारण सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा की ट्रॉफी के साथ फोटो नहीं आएगी. इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को कई मौके पर सबक सिखाया है. पहले मैच के समय दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया. वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. जिसने बड़ा विवाद का जन्म ले लिया. दूसरे मुकाबले के समय पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कई मौके पर बदतमीजी की. अब फाइनल मुकाबले से पहले भी विवाद की शुरुआत हो गई है.
ये भी पढ़ें: सरफराज खान का फिटनेस टेस्ट बना विवाद की जड़, अजीत आगरकर के बयान पर उठे सवाल
टीम इंडिया का पलड़ा है भारी
फाइनल मुकाबला बेहद खास होने वाला है. 41 सालों के एशिया कप इतिहास में पहली बार भारतीय टीम और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने नजर आएगी. दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज और सुपर 4 में भी मुकाबला खेला गया था. जहां पर टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया का पलड़ा इस मुकाबले में भी भारी नजर आ रहा है. हालांकि पाकिस्तान की टीम इस मैच में वापसी की कोशिश करेगी. पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ टीम इंडिया के खिलाफ ही हारने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल बॉयकॉट? फेमस एक्टर ने उठाई मांग
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
36 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines