Asia Cup 2025: टी20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट! यूएई और ओमान बन सकते हैं होस्ट

Asia Cup 2025 Update: एशिया कप 2025 को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि इसका आयोजन टी20 फॉर्मेट में हो सकता है। साथ ही मेजबान देशों के भी नाम सामने आ रहे हैं।

Asia Cup 2025 Can be Hosted UAE Oman T20 Format Reports

Asia Cup 2025 Can be Hosted UAE Oman T20 Format Reports (Image- X)

विज्ञापन

Asia Cup 2025 Update: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की सालाना बैठक का आयोजन 31 जनवरी को बाली में होने जा रहा है। इस बैठक में अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर गहन चर्चा होगी। इस बैठक में सभी एशियाई क्रिकेटिंग नेशन्स के प्रतिनिधि मौजूद होंगे। वहीं एसीसी चीफ और बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी बाली जाएंगे। अब इस बैठक से दो दिन पहले ही आगामी एशिया कप के फॉर्मेट और इसके होस्ट को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होगा। जबकि यूएई और ओमान को होस्टिंग राइट्स मिल सकते हैं।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि एसीसी द्वारा अपनी सालाना बैठक में अगले एशिया कप पर फैसला लिया जा सकता है। लेकिन क्रिकबज को मिली जानकारी के अनुसार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा सकता है। जबकि आपको बता दें यूएई और ओमान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिल सकती है। गौरतलब है कि पिछला एशिया कप हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। इसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

टी20 फॉर्मेट में क्यों हो सकता है आयोजन?

आपको बता दें कि एशिया कप एक बार वनडे फॉर्मेट और एक बार टी20 फॉर्मेट के आधार पर होने लगा है। इसका एक आधार यह भी है कि एशिया कप के बाद जब अगला वर्ल्ड कप टी20 होता है तो इसे टी20 फॉर्मेट में करवाया जाता है। वहीं जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले यह टूर्नामेंट हुआ था तो यह वनडे फॉर्मेट में हुआ था। 2019 वर्ल्ड कप से पहले 2018 में भी वनडे एशिया कप हुआ था। इस कारण 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में ही हो सकता है।

विज्ञापन

क्यों बन रहा कंफ्यूजन?

पर इसको लेकर अभी भी एक कंफ्यूजन बना हुआ है। वो यह है कि टूर्नामेंट एसोसिएट मेंबर्स को दिया जा सकता है या नहीं। क्लॉस के मुताबिक इसका आयोजन फुल मेंबर एशियाई देश में ही होना चाहिए। लेकिन यह भी एक बात है कि यूएई दो बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। एशिया कप 2018 और 2022 की मेजबानी यूएई ने की थी। 2023 एशिया कप के मैच कुछ पाकिस्तान और कुछ श्रीलंका में हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ