Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? बैटिंग कोच ने किया खुलासा 

Asia Cup 2025: संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन बदल गई है। पिछले मुकाबले में वो नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने वाले थे। ऐसे में अब सभी फैंस का सवाल ये है कि वो अब क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे या बदलाव होगा?

Sanju Samson

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने एसीसी एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया। इस मैच में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। शुभमन गिल की टीम में वापसी होने से अब सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन बदल गई है। पिछले मुकाबले में वो नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने वाले थे। ऐसे में अब सभी फैंस का सवाल ये है कि वो अब क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे या बदलाव होगा? 

विज्ञापन

संजू सैमसन किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?  

बतौर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कुछ कमाल की पारियां खेली है। जिसके कारण सभी को उम्मीद थी कि सैमसन इसी नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि यूएई के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ऐसा नहीं हुआ। उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पीटीआई को कहा, ‘संजू सैमसन ने नंबर 5 या 6 पर ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह उस पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं कर सकते। हर किसी को अपनी भूमिका पता होती है, पिछले मैच में उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी नहीं की थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अगले मैच में भी ऐसा ही होगा।’  

विज्ञापन

नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं सैमसन 

हालांकि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के संकेत कोच ने दे दिए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जगह तो पहले से ही पक्की है। दोनों ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन भी किया था। संजू सैमसन को अब एक नए बल्लेबाजी क्रम पर खुद को साबित करना होगा। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अगर वो ऐसा करते हैं, तो उनके लिए जगह पक्की करना और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ