Arshdeep Singh Tops Bronco Test: एशिया कप 2025 में आज भारत और यूएई के बीच मैच होने वाला है। इससे पहले अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वो भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने फिटनेस टेस्ट में टॉप किया है और जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है। 2025 के एशिया कप में अर्शदीप पर सभी की नजर है, क्योंकि वो अपना गेंद से अपना शतक पूरा करने के बेहद करीब हैं।
अर्शदीप सिंह ने किया टॉप
करीब एक सप्ताह पहले बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट हुआ था। इसी बीच ब्रोंको टेस्ट पर सभी की नजर थी और लगभग सभी खिलाड़ियों ने इसे पास किया। टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम मौजूद थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अर्शदीप सिंह ने तेज गेंदबाजों के मामले में ब्रोंको टेस्ट में टॉप किया है। जसप्रीत बुमराह समेत अन्य गेंदबाजों के मुकाबले में अर्शदीप की फिटनेस अलग लेवल पर है। एशिया कप में इसी का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बुरे फंसे सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास
एशिया कप में शतक पर निगाहें
अर्शदीप सिंह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 63 टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया है और इसमें उन्होंने 99 विकेट अपने नाम किए हैं। वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 विकेट लेने के बहुत करीब हैं और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वो ये मुकाम हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
आज भारत और यूएई की भिड़ंत
एशिया कप 2025 में आज भारत और यूएई के बीच मैच होगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने वाली हैं। वो अच्छी शुरुआत चाहेंगे। भारतीय टीम टूर्नामेंट में जीत के लिए फेवरेट नजर आ रही है। अर्शदीप सिंह संभावित तौर पर इस मैच में विकेट लेकर अपना शतक पूरा कर सकते हैं। उन्हें इसी बीच गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का भी पूरी तरह साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- ‘100 साल लगेंगे’, भारतीय दिग्गज ने UAE के कोच को दिखाया आईना, Asia Cup में टीम इंडिया को हराने के देख रहे थे सपने
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
8 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
58 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines