Asia Cup 2025: अफगानिस्तान के 2 स्टार खिलाड़ियों को ICC ने सुनाई सजा, मैदान पर की थी शर्मनाक हरकत 

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की टीम ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन करके कमाल किया था, लेकिन एसीसी एशिया कप 2025 में टीम ने बहुत ज्यादा निराश किया. श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ लीग स्टेज में हारकर अफगानिस्तान की टीम सुपर 4 में एंट्री नहीं कर सकी. इसके बाद अब 2 स्टार खिलाड़ी को आईसीसी ने बड़ी सजा सुना दी है.

Noor Ahmed and Mujeeb Ur Rahman

Noor Ahmed and Mujeeb Ur Rahman

Asia Cup 2025: श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके कारण ही अफगान टीम सुपर 4 का टिकट नहीं कटा सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस मुकाबले में अफगान टीम की गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के 2 स्टार गेंदबाजों ने मैदान पर शर्मनाक हरकत की थी. जिसको लेकर अब आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाया है और दोनों ही खिलाड़ियों को सजा सुनाई है. 

विज्ञापन

2 अफगानी गेंदबाज पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना 

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाया है. नूर अहमद को अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन का दोषी पाया है. जिसके मुताबिक उन्होंने इंटरनेशनल मैच में अंपायर के फैसले से असहमति जताई है. वहीं मुजीब उर रहमान को अनुच्छेद 2.2 को दोषी पाया गया है. इस अनुच्छेद के मुताबिक इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट का कोई समान, कपड़ा, मैदान का कोई समान के साथ आक्रामकता दिखाना गलत है. दोनों खिलाड़ियों को 1-1 डिमेरिट पॉइंट्स दिया गया है. 24 महीने में दोनों की ये पहली गलती है.  

विज्ञापन

नूर अहमद और मुजीब ने की थी गलती 

मुजीब उर रहमान ने मैच के दौरान अपने तौलिये से स्टंप गिरा दिए थे. वहीं नूर अहमद ने 16 ओवर में गेंद डाली जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया. जिसके बाद नूर अहमद ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली, जिसके कारण सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने दोनों को सजा सुनाई. इस मुकाबले में मैदानी अंपायर के रूप में आसिफ याकूब और वीरेंद्र शर्मा नजर आए थे. अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में गेंद के साथ निराश किया था. जिसके कारण ही टीम का एशियाई चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ