Asia Cup 2025: टीम इंडिया आज एसीसी मेंस एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। जहां पर टीम का सामना दुबई में यूएई की टीम से होगा। इस मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी पूरी तरह से खुद को बेहतर करने में जुटे हैं। जिसमें टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है। यूएई के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक ने 25 से 30 छक्के मारे हैं। इस युवा स्टार खिलाड़ी ने मैदान पर गेंद का तारा ही बना दिया।
अभिषेक शर्मा ने लगाए 25 से 30 छक्के
मुकाबले से पहले हुए आखिरी अभ्यास सत्र में अभिषेक शर्मा ने जमकर पसीना बहाया। टीम के लिए आयोजित ऑप्शनल अभ्यास सत्र में सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि गेंद को तारा भी बना दिया। नेट्स में अभिषेक सिर्फ छक्का जड़ने का ही अभ्यास करते हुए नजर आए। जिसके कारण उन्होंने मैदान पर कम से कम 25 से 30 छक्के जड़े होंगे। ये सभी छक्के मैदान के बाहर जाकर गिर रहे थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के साथ ही साथ शुभमन गिल ने भी अभ्यास सत्र में जमकर मेहनत की। ये दोनों खिलाड़ी यूएई के खिलाफ साथ में सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
बुमराह ने मैच के एक दिन पहले किया आराम
पीटीआई की ही रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और संजू सैमसन ने मैच के 1 दिन पहले आराम करने का फैसला किया। शुभमन गिल भी नेट्स में बैटिंग करने के दौरान लगातार बड़ा शॉट खेलने का अभ्यास करते हुए नजर आए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी करने के बजाय फिटनेस ड्रील्स पर ज्यादा फोकस किया। इसी रिपोर्ट के मुताबिक अर्शदीप ने ब्रोंको टेस्ट में भी बहुत अच्छा किया था। इसके अलावा विकेटकीपर जितेश शर्मा ने भी अभ्यास के दौरान जमकर मेहनत किया। पहले मुकाबले में जितेश खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: AFG vs HKG, Asia Cup 2025: अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने ओपनिंग मैच में कहर बरपाया, हांगकांग को मिली शर्मनाक हार
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines