---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: जका अशरफ ने अलापा नया राग, नजम सेठी के इस फैसले पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे जका अशरफ ने कहा है कि वह पहले दिन से ही एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल के खिलाफ थे। अशरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की पिछली सरकार के दौरान पीसीबी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे जका अशरफ ने कहा है कि वह पहले दिन से ही एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल के खिलाफ थे। अशरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की पिछली सरकार के दौरान पीसीबी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड मॉडल पाकिस्तान के लिए एक जीत की स्थिति नहीं है।

यह पाकिस्तान के साथ अन्याय है

जका अशरफ ने बुधवार को इस्लामाबाद में कहा- “मैंने पहले ही एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर दिया था। यह पाकिस्तान के साथ अन्याय है। पाकिस्तान के बाहर मुख्य मैचों का आयोजन करना सही नहीं है। मेजबान होने के नाते पूरा आयोजन घर पर होना चाहिए।” बता दें कि नजम सेठी के नेतृत्व में पीसीबी की प्रबंधन समिति ने भारत की ओर से पाकिस्तान की यात्रा से इनकार करने के बाद एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था।

---विज्ञापन---

31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा टूर्नामेंट 

काफी दिनों तक चले गतिरोध के बाद हाइब्रिड मॉडल को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने स्वीकार कर लिया था। इस मॉडल के अनुसार, टूर्नामेंट के श्रीलंका में जाने से पहले पहले चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में फाइनल सहित नौ मैच होंगे। टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।

पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नामित

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को जका अशरफ और मुस्तफा रामदे को पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) में शामिल करने के लिए नामित किया है। अशरफ और रामदे के नामांकन के साथ ही BoG के 10 सदस्य पूरे हो गए हैं। अशरफ और रामदे के अलावा क्रिकेट संघों और विभागों के चार-चार प्रतिनिधि बीओजी में बैठेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त अब चुनाव कराएंगे जो इस सप्ताह के अंत में होने की संभावना है। पीसीबी प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए सेठी ने पुष्टि कर चुके हैं कि अब पीसीबी अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2023 10:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola