नई दिल्ली: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले के बाद एशिया कप 2023 लगातार ट्रेंड कर रहा है। टीम इंडिया के प्रशंसकों का कहना है कि ऐसे माहौल में पाकिस्तान में एशिया कप कराना सही नहीं है। हालांकि बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाएगा।
इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी का बड़ा बयान सामने आया है। बिन्नी से पूछा गया कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। यह सरकार की ओर से तय किया जाना है। वे ही मंजूरी देते हैं। बीसीसीआई प्रमुख रोजर बिन्नी ने यह बयान चेन्नई में संवाददाताओं से बातचीत में दिया। वहीं उन्होंने आईसीसी के बीसीसीआई को फेवर करने के आरोप पर भी अपनी बात रखी।
https://twitter.com/ANI/status/1588566870533472257
क्या ICC करता है BCCI का फेवर?
उन्होंने कहा- ऐसा कहना निष्पक्ष नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हमें आईसीसी की ओर से फेवर किया जाता है। सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होता है। ऐसा कोई तरीका नहीं जिससे आप ऐसा कह सकें। बिन्नी ने आगे कहा- हमें अन्य टीमों से क्या अलग मिलता है?
https://twitter.com/ANI/status/1588563811048431617
उन्होंने आगे कहा- भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावरहाउस है, लेकिन हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है। दरअसल, टीम इंडिया से बांग्लादेश की हार के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आईसीसी ने बीसीसीआई का फेवर करने के लिए बारिश के बाद जल्दबाजी में मैच पूरा कराया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी सवाल उठाया था। हालांकि अब बिन्नी ने आलोचकों को जवाब दे दिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
40 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines