Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की तैयारियां तेज हैं। पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने बड़ी चाल चलते हुए टीम में अचानक नए खिलाड़ी की एंट्री कराई है। इस खिलाड़ी का नाम तंजिद हसन तमीम है, जो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। तंजिद ने हाल में खेले गए एशिया इर्मिंग कप में बांग्लादेश ए के लिए रनों की बारिश की थी।
इमर्जिंग टूर्नामेंट में कमाल की बैटिंग से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले इस युवा पर सबकी नजर रहेगी। उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप में 3 अर्धशतक बनाए थे। उन्होंने 4 मैचों में 179 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश की नेशनल टीम में ओपनर के लिए दावा ठोका था। अब फाइनली ये खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी तमीम इकबाल की जगह लेगा। तमीम ने चोट की वजह से एशिया कप 2023 से अपना नाम वापस लिया है। वह विश्वकप के लिए पूरी तरह फिट होना चाहते हैं।
तंजिद हसन तमीम का क्रिकेट करियर
बाएं हाथ के बल्लेबाज तंजिद अहमद ने फर्स्ट क्लास के 18 मैचों में 43.54 की बढ़िया औसत के साथ 1350 रन बनाए थे। वह इस फॉर्मेट में उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक जमाएं हैं। लिस्ट ए के 46 मैचों में तंजीद के बल्ले से 1271 रन बनाए हैं। वह लिस्ट ए में 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 21 मैचों में इस बल्लेबाज ने 24.27 की औसत से 437 रन बनाए हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1690211847742656512?s=20
तंजिद हसन तमीम की खासियत क्या है?
तंजिद हसन एक आक्रामक बल्लेबाज की पहचान रखते हैं। वह पहले ओवर से हिटिंग करने के लिए पहचाने जाते हैं। इसका नजारा उन्होंने इर्मिंजग एशिया कप टूर्नामेंट में भी दिखाया था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के पास लंबी पारी खेलने की क्षमता है। बतौर ओपनर इस खिलाड़ी ने अपने आप को साबित किया है। तंजिद बल्लेबाजी के साथ थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेते हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1690256007132495872?s=20
प्रमुख चयनकर्ता ने भी की तंजीद की तारीफ
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “चयन पैनल को तंजिद तमीम पर पूरा भरोसा है, क्योंकि हम लंबे समय से एचपी यूनिट में उसकी देखभाल कर रहे हैं और उसने इमर्जिंग कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उससे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।’
31 अगस्त को पहला मुकाबला खेलेगी बांग्लादेश की टीम
एशिया कप 2023 में बांग्लादेश को ग्रुप-बी में श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ये टीम अपना पहला मुकाबला 31 अगस्त को कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines