Asia Cup 2023 Final Scenario: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने 4 अंक और 2.690 की नेट रन रेट के साथ एशिया कप के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। जबकि श्रीलंका 2 मैचों में से एक में जीत और एक में हार के बाद 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम 2 मैचों में से एक में जीत और एक में हार के बाद तीसरे स्थान पर काबिज है। उसकी नेट रन रेट -1.892 है। जबकि श्रीलंका की NRR भारत से हार के बावजूद -0.200 है।
चौथे स्थान पर काबिज बांग्लादेश के पास कोई अंक नहीं है। उसके पास -0.749 की नेट रन रेट है। अब 14 सितंबर को पाकिस्तान-श्रीलंका और 15 सितंबर को भारत-बांग्लादेश के बीच मैच होना बाकी है। ऐसे में इन दोनों मैचों में बारिश आ गई तो कौनसी टीम भारत के साथ फाइनल खेलेगी। आइए जानते हैं…
बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो श्रीलंका करेगी क्वालिफाई
यदि 14 सितंबर को कोलंबो में श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के पास भले ही 3 अंक हो जाएं, लेकिन श्रीलंका की नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर होने के चलते वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। श्रीलंका के पाकिस्तान को हराने के बाद वह भी 4 अंकों के साथ सीधे तौर पर क्वालिफाई कर जाएगी। दूसरी स्थिति में यदि पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देती है तो 4 अंकों के साथ उसका टिकट पक्का हो जाएगा।
बांग्लादेश रेस से हुई बाहर
खास बात यह है कि भारत और बांग्लादेश की टीम के पास खोने को कुछ नहीं है। अगर भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश आ जाती है तो भारत के पास कुल 5 और बांग्लादेश के पास 1 अंक हो जाएगा। बांग्लादेश की टीम भारत की जीत के बाद रेस से बाहर हो गई है क्योंकि यदि वह अगले मैच में जीत भी जाती है तो 2 अंक के साथ फाइनल में क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।
बारिश भी हुई तो पाकिस्तान-श्रीलंका को अब कम से कम एक अंक तो मिलेगा। इसलिए फाइनल में पाकिस्तान-श्रीलंका में से एक टीम का पहुंचना तय है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि 17 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि टीम इंडिया ने 9 में से 7 फाइनल जीते हैं। ऐसे में उसकी दावेदारी पक्की है।
Asia Cup 2023 Super-4 की पॉइंट्स टेबल
भारत- 2 मैच, 2 जीत, 4 पॉइंट, 2.690 नेट रन रेट (NRR)
श्रीलंका- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, -0.200 NRR
पाकिस्तान- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, -1.892 NRR
बांग्लादेश- 2 मैच, 2 हार, -0.749 NRR
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines