Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में अब सिर्फ 15 दिनों का वक्त बचा है। एशियाई टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबान पाकिस्तान के पास है। 30 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए विराट कोहली खास तैयारी में जुटे हैं। वह अपनी फिटनेस को और मजबूत कर रहे हैं, ताकि एशिया कप में टीम इंडिया के लिए कमाल कर सकें।
ट्रेडमिल पर दौड़े दिखे विराट कोहली
एशिया कप की तैयारी में जुटे विराट कोहली ने 15 अगस्त के दिन वर्कआउट और रनिंग का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने कमाल की बात लिखी। विराट इस वक्त आराम कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा’। इस वीडियो में विराट शर्टलेस दिख रहे हैं। वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे हैं। इस वीडियो को यूजर बहुत पसंद कर रहे हैं।
https://twitter.com/imVkohli/status/1691384705290223616?s=20
एशिया कप 2023 का शेड्यूल
एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। हाईब्रिड मॉडल के तहत इसके कुछ मुकाबले श्रीलंका में भी होंगे। 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को 2023 को खेला जाएगा। इसमें एशिया की कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगे।
एशिया कप 2023 की टीमें
- भारत
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- बांग्लादेश
- अफगानिस्तान
- नेपाल
टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी
एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का अभी ऐलान होना बाकी है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली पर सबकी नजर है, क्योंकि इसके बाद वनडे विश्व कप होना है। जिसमें उनकी भूमिका अहम होगी। एशिया कप से पता चल जाएगा कि विराट विश्व कप में क्या करेंगे।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
55 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines