Virat Kohli Against Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच 2 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। आखिरी बार दोनों टीमें टी-20 विश्वकप में आमने-सामने हुई थी। जहां टीम इंडिया ने विराट कोहली के दम पर शानदार जीत हासिल की थी। विराट का बल्ला पाकिस्तान के जमकर बोलता है। ऐसे में एक बार फिर से विराट कोहली से टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
पाक के खिलाफ चलता है विराट का बल्ला
विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रन बनाते हैं, चाहे वह वनडे हो या फिर टी-20 विराट दोनों फॉर्मेंट में शानदार पारियां खेलते हैं। विराट कोहली का वनडे में सर्वाधिक स्कोर भी पाकिस्तान के खिलाफ ही है। ऐसे में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले 2 सितंबर के मुकाबले में विराट का बल्ला चलना जरूरी है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की पिछली पांच पारियों की बात की जाए तो उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है।
पाकिस्तान के खिलाफ विराट की पिछली पांच पारियां
- 2019 में टी-20 में मैनचेस्टर में विराट ने 77 रनों की पारी खेली।
- 2017 में ओवल में विराट ने पाक के खिलाफ 5 रनों की पारी खेली।
- 2017 में ही बर्मिंघम में विराट का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 81 रनों की पारी खेली।
- 2015 के विश्वकप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ गदर मचाते हुए शानदार 107 रनों की शतकीय पारी खेली।
- 2014 में मीरपुर में विराट ने पांच रनों की पारी खेली थी।
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2009 से लेकर 2019 तक 13 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 536 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.22 का रहा है, जबकि औसत 48.72 का रहा है। जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इससे उनकी पाकिस्तान के खिलाफ के शानदार बैटिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एशिया कप में भी लगा चुके हैं शतक
एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है। पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में उन्होंने 183 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, जो वनडे में उनका उच्च स्कोर भी है। एशिया कप में वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ तीन पारियों में विराट कोहली ने 206 रन बनाए हैं। विराट के फैंस एक बार फिर 2 सितंबर को उनसे पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। खास बात यह है कि विराट कोहली भी एशिया कप की तैयारियों में जुट गए हैं।
ये भी देखें: Asia Cup में Team India के सामने फंसेंगे Shaheen, Naseem और Rauf, जानिए पूरा गणित
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines