Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 की शुरुआत 29 अगस्त 2023 से होगी और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर 2023 को खेला जाएगा। 2014 के बाद पहली बार ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेंट में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इसमें कई रिकॉर्ड्स बनेंगे और टूटेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। जिनके नाम सबसे ज्यादा रन और शतक भी हैं।
सनथ जयसूर्या ने एशिया कप में अब तक कुल 6 शतक जड़ें हैं। उनके इस रिकॉर्ड को अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है। हालांकि भारत के चेज मास्टर विराट कोहली के पास शतकों के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज को पछाड़ने का मौका है।
विराट कोहली क्या कर सकेंगे कमाल?
दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने एशिया कप में अब तक तीन शतक जड़े हैं। वे सबसे ज्यादा शतकवीरों की लिस्ट में संगकारा और जयसूर्या के बाद तीसरे स्थान पर हैं। एशिया कप में भारतीय टीम अगर सुपर 4 स्टेज तक भी पहुंचती है तो वह 5 मैच तो जरूर खेलेगी। ऐसे में चेज मास्टर विराट कोहली अगर इस दौरान 4 शतक जड़ देते हैं तो जयसूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वहीं तीन शतक मारने पर वे इसकी बराबरी कर लेंगे। ये सुनने में काफी कठिन नजर आता है लेकिन क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। विराट ने एशिया कप में अब तक 766 रन बनाए हैं।
Most Centuries in Asia Cup: एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
– सनथ जयसूर्या – 6 शतक
– कुमार संगकारा – 4 शतक
– विराट कोहली – 3 शतक
– शोएब मलिक – 3 शतक
– थिरिमाने – 3 शतक
बेहतरीन फॉर्म में कोहली
बता दें कि विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा था। इससे पहले भारतीय स्टार ने आईपीएल में भी 2 शतक जड़े थे। ऐसे में कोहली अगर इसी फॉर्म को जारी रख पाते हैं तो इतिहास रच देंगे। चार शतक जड़ते ही कोहली जयसूर्या का एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। जयसूर्या ने 2008 में 378 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
24 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
59 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines