Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी होने के बाद पाकिस्तान में एशिया कप 2023 (Asia Cup) की ट्रॉफी का अनावरण कर दिया गया है। बुधवार को एक खास इवेंट के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस ट्रॉफी का अनावरण किया। पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली है। इसी के चलते ट्रॉफी का अनावरण भी पाकिस्तान में हुआ। इस मौके पर स्टार खिलाड़ी रे मोहम्मद हफीज और तेज गेंदबाज रहे वहाब रियाज जैसे सुपरस्टार प्लेयर मौजूद रहे।
जका अशरफ ने जताई खुशी
एशिया कप की ट्रॉफी के अनावरण के मौके पर पीसीबी मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जका अशरफ खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘फैंस को इसका इंतजार लंबे समय से था और इसे सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जका अशरफ ने कहा 15 साल बाद पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी कर रहा है जो काफी खुशी की बात है।’
ये छह टीमें ले रही हैं हिस्सा
19 जुलाई को एशिया कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान किया गया था। जिसके अनुसार, कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। 3-3 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। टीम इंडिया, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम है।
पाकिस्तान में कुल 4 मैच खेले जाएंगे
शेड्यूल के अनुसार, 30 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होगी। पहला मैच हाइब्रिड मॉडल के अनुसार मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा। पाकिस्तान में कुल मिलाकर चार मैच खेले जाएंगे, जिसमें 3 ग्रुप राउंड के होंगे, तो 1 मुकाबला सुपर 4 का खेला जायेगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines