हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2023 Schedule: 31 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप का रोमांच, पाकिस्तान और श्रीलंका में होंगे मैच

विज्ञापन

Asia Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले आयोजित किए जाने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा घोषित किए गए शेड्यूल के मुताबिक इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 अगस्त 2023 से होगी और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर 2023 को खेला जाएगा।

हाइब्रिड मोड में होगा टूर्नामेंट

एशिया कप की मेजबानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जो कि अब समाप्त हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान द्वारा सुझाए गए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों देशों में संयुक्त रुप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारतीय टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलने वाली है। पाकिस्तान में टूर्नामेंट की शुरुआती चार मैच खेले जाएंगे।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जताई खुशी

वहीं एशिया कप की तारीखों का ऐलान करते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एक प्रेस नोट जारी किया। इसमें कहा कि ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।’

विज्ञापन

Asia Cup 2023 Format: कैसा रहेगा फॉर्मेट?

एशिया कप 2023 में खेलने वाली सभी टीमों को दो ग्रूप में बांटा जाएगा। इन ग्रूपों में कौन-कौन सी टीमें होगी इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। दोनों ग्रूप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 राउंड खेलेगी जिसके बाद इसमें जीत दर्ज करने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 17 सितंबर 2023 को खेला जाएगा। इसका आयोजन श्रीलंका में किया जाना है। एशिया कप में इस साल कुल 13 मैच खेले जाएंगे। जिसमें से केवल चार पाकिस्तान में होंगे। बाकि 9 मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे।

(smartairfilters.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola