Asia Cup 2023 Super 4 Schedule: एशिया कप 2023 के तहत मंगलवार को श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अफगानिस्तान की टीम महज 2 रन से हारकर एशिया कप से बाहर हो गई। जबकि उसके पास सुपर-4 में क्वालिफाई करने का मौका था। अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि गुप-ए से भारत और पाकिस्तान पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।
हर टीम 3 मुकाबले खेलेगी
एशिया कप के तहत पहला मुकाबला पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच बुधवार को होगा। सुपर-4 में हर टीम 3-3 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टॉप-2 टीमें 17 सितंबर को फाइनल खेलेंगी। भारत का अगला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। ये मैच कोलंबो में प्रस्तावित है। मौसम की वजह से इस वेन्यू को चेंज करने की चर्चा चली थी, लेकिन कहा जा रहा है कि मुकाबला इसी जगह खेला जा सकता है। जबकि इसके बाद वह 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश से मुकाबला करेगी। ये सभी मैच भी कोलंबो में प्रस्तावित हैं।
टीमों को इस तरह बांटा गया
बता दें कि इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से सुपर-4 में टीमों को A1, A2, B1 और B2 नाम दिया गया था। भारत A2 के तौर पर सुपर-4 में मौजूद है। इसके समीकरण कुछ ऐसे थे कि यदि ग्रुप-बी से श्रीलंका या बांग्लादेश क्वालिफाई नहीं कर पाता, तो अफगानिस्तान उसकी जगह ले लेता। फिर भारत का मुकाबला श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम के साथ ही अफगानिस्तान से होता। बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया 10 सितंबर, 12 सितंबर और 15 सितंबर को क्या कमाल करती है।
सुपर-4 के मुकाबलों का शेड्यूल (Asia Cup 2023 Super 4 Schedule)
- 6 सितंबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- 9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
- 10 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान
- 12 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका
- 14 सितंबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- 15 सितंबर- भारत बनाम बांग्लादेश
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines