---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023 Super 4 Points Table: टॉप पर पहुंची पाकिस्तान, पॉइंट्स टेबल में जानिए बाकी टीमों का हाल

Asia Cup 2023 Super 4 Points Table: एशिया कप 2023 सुपर-4 के तहत पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने 63 गेंद शेष रहते बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान की इस जीत के बाद सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल अपडेट हो गई है। पाकिस्तान की टीम […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023 Super 4 Points Table: एशिया कप 2023 सुपर-4 के तहत पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने 63 गेंद शेष रहते बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान की इस जीत के बाद सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल अपडेट हो गई है। पाकिस्तान की टीम 2 पॉइंट और +1.051 की नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम हार के बाद सबसे नीचे पहुंच गई है। उसके पास 0 अंक और -1.051 की नेट रन रेट है। सुपर-4 में अगला मुकाबला 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच हाई प्रोफाइल मुकाबला 10 सितंबर को होगा।

15 सितंबर तक चलेंगे सुपर-4 के मुकाबले

सुपर-4 में हर टीम को 3 मुकाबले खेलने हैं। ये मुकाबले 15 सितंबर तक चलेंगे। भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम इंडिया के अगले दो मैच 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

चार साल पहले भारतीय टीम ने जीता था खिताब

सुपर-4 में सबसे ज्यादा जीत, पॉइंट्स और नेट रन रेट हासिल करने वाली टॉप-2 टीमें फाइनल खेलेंगी। चार साल पहले वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप की ट्रॉफी को भारतीय टीम ने उठाया था। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। भारत ने एशिया कप (ODI) का खिताब 6 बार हासिल किया है। जबकि श्रीलंका ने 5 बार और पाकिस्तान ने इसे दो बार जीता है।

---विज्ञापन---

एशिया कप सुपर-4 पॉइंट्स टेबल 

  • पाकिस्तान- 2 पॉइंट, +1.051 की नेट रन रेट
  • श्रीलंका, 0 पॉइंट, 0.000 नेट रन रेट
  • भारत, 0 पॉइंट, 0.000 नेट रन रेट
  • बांग्लादेश- 0 पॉइंट, – 1.051 की नेट रन रेट

सुपर-4 के बचे मुकाबलों का शेड्यूल (Asia Cup 2023 Super 4 Schedule) 

9 सितंबर को श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 10 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान और 12 सितंबर को भारत बनाम श्रीलंका मैच होगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान बनाम श्रीलंका और 15 सितंबर को भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला होगा। फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

First published on: Sep 07, 2023 04:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola