---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023 से पहले श्रीलंका की हालत खराब, 4 मेन गेंदबाज हुए चोटिल, विश्व कप तक फिट होना मुश्किल

Asia Cup 2023: 2 दिन बाद यानी 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। एशिया कप में श्रीलंका को अपना पहला मुकाबला 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। यह मैच श्रीलंका में मौजूद पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका टीम की मुश्किलें और बढ़ गई […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023: 2 दिन बाद यानी 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। एशिया कप में श्रीलंका को अपना पहला मुकाबला 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। यह मैच श्रीलंका में मौजूद पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा और दुश्मंथा चमीरा के बाद अब 2 स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा भी चोटिल हो गए हैं।

एशिया कप से बाहर हुए दिलशान मदुशंका

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोटिल होकर एशिया कप 2023 से बाहर हो गए हैं। जबकि लाहिरू कुमारा के भी उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है। उन्हें साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा है। इन दोनों से पहले वानिंदू हसरंगा और दुशमंथा चमीरा चोट से परेशान हैं। हसरंगा जांघ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। विश्व कप से पहले उनका फिट होना मुश्किल है।

---विज्ञापन---

अर्जुन डी सिल्वा ने दी जानकारी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा समिति के अक्ष्यक्ष अर्जुन डी सिल्वा ने दिलशान मदुशंका के चोटिल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अभ्यास के दौरान मदुशंका की मांसपेशी फट गई थी। विश्व कप से पहले फिटनेस हासिल करना उनके लिए चुनौती होगी। वहीं चमीरा को भी पेक्टोरल चोट है।”

---विज्ञापन---

टीम में लौट सकते हैं ये गेंदबाज

एशिया कप और वनडे विश्व कप से पहले इन 4 गेंदबाजों का चोटिल होना टीम के लिए परेशानी बढ़ाने वाली बात है। इन गेंदबाजों की अनुपस्थिति में कसुन राजिथा, प्रमोद मदुशन और मथीशा पथिराना को टीम में वापस बुलाया जा सकता है।

First published on: Aug 28, 2023 11:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola