---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: बांग्लादेश पर जीत के बाद नंबर-2 पर पहुंची श्रीलंका, यहां देखें Super-4 की पॉइंट्स टेबल

Asia Cup 2023 Super-4 Points Table: श्रीलंका ने शनिवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 257 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने 82 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वे टीम को […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023 Super-4 Points Table: श्रीलंका ने शनिवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 257 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने 82 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरकार श्रीलंका ने ये मैच 21 रनों के अंतर से जीत लिया।

पॉइंट्स टेबल हुई अपडेट

इस जीत के बाद एशिया कप सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल अपडेट हो गई है। श्रीलंका की टीम नंबर-2 पर पहुंच गई है। लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल के अनुसार 2 पॉइंट्स और 1.051 की नेट रन रेट के साथ पाकिस्तान की टीम टॉप पर है। जबकि श्रीलंका की टीम 2 पॉइंट्स और 0.420 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम तीसरे स्थान पर है। उसके पास 2 मैच में 0 पॉइंट और -0.749 की नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम इंडिया ने अभी सुपर-4 का एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में उसके पास एक भी पॉइंट नहीं है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे

भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को कोलंबो में होगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि ये मैच 10 सितंबर को नहीं हो पाता है तो इसे 11 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ने के बाद 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद 14 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-4 में टॉप पर रहने वाली कौनसी 2 टीमें फाइनल खेलती हैं।

Asia Cup 2023 Super-4 की पॉइंट्स टेबल 

पाकिस्तान- एक मैच, एक जीत, 2 पॉइंट, 1.051 नेट रन रेट
श्रीलंका- एक मैच, एक जीत, 2 पॉइंट, 0.420 नेट रन रेट
बांग्लादेश- दो मैच, दो हार, 0 पॉइंट, -0.749 नेट रन रेट
भारत- 0 मैच, 0 हार, 0 पॉइंट, 0.000 नेट रन रेट

---विज्ञापन---

First published on: Sep 10, 2023 12:16 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola