नई दिल्ली: इस साल पाकिस्तान-श्रीलंका में एशिया कप 2023 और भारत में वनडे विश्व कप खेला जाएगा। पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विश्व कप शेड्यूल का ऐलान कर दिया था। इसका आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा। हालांकि सितंबर में होने वाले एशिया कप का डीटेल शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है।
इस सप्ताह अनवील हो सकता है शेड्यूल
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) एशिया कप के शेड्यूल को इस सप्ताह अनवील कर सकता है। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शेड्यूल में देरी का कारण श्रीलंका का मौसम है, जो एशिया कप के दूसरे चरण की मेजबानी करेगा। एक अधिकारी ने कहा- एसीसी कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन को लेकर उत्सुक थी, लेकिन मौसम के कारण ये शेड्यूल नहीं हो सका। आखिरी समय में कुछ डीटेल्स पर गौर करना बाकी है। अस्थायी कार्यक्रम सदस्यों के साथ साझा किया गया है। यह इस सप्ताह तक आ जाना चाहिए। मॉनसून सीजन के कारण कोलंबो एक समस्या है। हमें आदर्श रूप से कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की उम्मीद थी, लेकिन बारिश एक मुद्दा हो सकती है।
हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा एशिया कप
सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार के बाद इस साल एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। एशिया कप के पहले चरण में चार मैच होंगे। ये पाकिस्तान में खेले जाएंगे। इसके बाद ये आयोजन नॉकआउट चरण सहित शेष मैचों के लिए श्रीलंका में चला जाएगा।
31 अगस्त से 17 सितंबर तक हो आयोजन
श्रीलंका नौ मैचों की मेजबानी करेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल कुल 13 एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन टीमों को ग्रुप ए के साथ दो समूहों में बांटा गया है जिसमें पाकिस्तान, भारत और नेपाल शामिल हैं। इस बीच, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
28 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
50 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines