---विज्ञापन---

क्रिकेट

Asia Cup 2023: इस समय जारी हो सकता है एशिया कप का शेड्यूल

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एशिया कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ बुधवार को लाहौर में एसीसी एशिया कप 2023 के शेड्यूल को अनवील करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 7:45 बजे से शुरू होगा। 31 अगस्त से 17 सितंबर तक […]

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एशिया कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ बुधवार को लाहौर में एसीसी एशिया कप 2023 के शेड्यूल को अनवील करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 7:45 बजे से शुरू होगा।

31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा आयोजन 

पीसीबी और बीसीसीआई सहित सभी क्रिकेट बोर्डों की ओर से हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पिछले महीने घोषणा की कि चार मैच पाकिस्तान में और नौ मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे। एशिया कप इस साल 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा। हालांकि फुल शेड्यूल अब तक घोषित नहीं किया गया है।

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान के दो मैच दांबुला में हो सकते हैं 

संकेत हैं कि टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के दो मैच दांबुला में होंगे। इस आयोजन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल भाग लेंगे। इस साल के संस्करण में दो ग्रुप होंगे। प्रत्येक समूह से दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर फोर की शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज स्थगित

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों और तीन टी20 मैचों की घरेलू श्रृंखला को जनवरी-फरवरी 2024 से बढ़ाकर जनवरी 2025 कर दिया गया है और इसकी जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की घरेलू श्रृंखला रखी गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 18, 2023 10:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola