Asia Cup 2023: पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले एशिया कप 2023 को शुरू होने में अब कुछ दिन बचे हैं लेकिन टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है। इस टूर्नामेंट में सभी को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार है और फैंस इसकी तारीख का भी इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स में एशिया कप का ड्राफ्ट शेड्यूल सामने आया है। जिसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीमों की 2 सितंबर को कैंडी में भिड़ंत हो सकती है। ये मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा।
29 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने 2023 एशिया कप के उद्घाटन की तारीख 30 अगस्त से बदलकर 29 अगस्त कर दी है, जिसमें पाकिस्तान को 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में भारत से खेलना है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि टूर्नामेंट मुल्तान में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा और 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पाकिस्तान के दो शहरों में होंगे मैच
पीसीबी की मूल योजना यह थी कि पाकिस्तान अपने सभी चार मैचों की मेजबानी एक ही शहर में करें। लेकिन जब इस महीने की शुरुआत में नए अध्यक्ष जका अशरफ के नेतृत्व में नए पीसीबी प्रबंधन ने पदभार संभाला, तो मुल्तान को दूसरे स्थान के रूप में शामिल किया गया। ड्राफ्ट कार्यक्रम के अनुसार, लाहौर तीन मैचों की और मुल्तान सिर्फ पहले गेम की मेजबानी करेगा।
टूर्नामेंट में होंगे 13 मैच
टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच पाकिस्तान के समयानुसार 1 बजे दोपहर में शुरू होंगे। ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ भारत और नेपाल है। ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। इस बार एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा।
जल्द होगा आधिकारिक ऐलान
बता दें कि ये टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल है। इसके पूरे टाइम टेबल का ऐलान आज शाम को किया जा सकता है। इसके जारी होते ही तारीखों को लेकर सारी अटकलें समाप्त हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
28 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines