Asia Cup 2023: वनडे विश्वकप से पहले आयोजित किए जाने वाले एशिया कप की मेजबानी को लेकर विवाद जारी है। इसका आयोजन किस देश में होगा इसका निर्णय जल्द ही एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। इसी बीच इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की संभावित तारीख सामने आ गई है। जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया है।
इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच
एशिया कप 2023 की तारीखों का आधिकारिक रुप से ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की संभावित तारीख सामने आई है। रिपोर्ट्स की माने तो ये मैच 3 सितंबर यानि रविवार को आयोजित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि एशिया कप की शुरुआत 2 सितंबर से हो सकती है।
IND vs PAK Head to Head in Asia Cup: एशिया कप में दोनों का रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2023 में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमों ने एशिया कप में अब तक 17 मुकाबले खेले हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है वहीं पाकिस्तान को 6 मैचों में विजय मिली है। इसके अलावा दो मैच बेनतीजा रहे हैं।
एशिया कप को लेकर जारी है ये विवाद
इस साल एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है। पाकिस्तान के साथ सुरक्षा मसले की वजह से बीसीसीआई ने अपनी टीम भेजने से इंकार दिया है। जिसके बाद पीसीबी अध्यक्ष नजीम सेठी ने हाईब्रीड मॉडल भी सुझाया जिसके तहत भारतीय टीम अपने सारे मैच पाकिस्तान से बाहर खेलेगी। लेकिन इसे स्वीकार करने से बीसीसीआई ने इंकार कर दिया है।
इसके बाद श्रीलंका ने मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस पर अंतिम फैसला एसीसी की बैठक में लिया जाएगा। अगर श्रीलंका के पास मेजबानी जाती है तो पाकिस्तान इससे बाहर होने का फैसला भी ले सकती है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं हो पाएगा।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
39 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines