नई दिल्ली: आखिरकार क्रिकेटप्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक होगा। शेड्यूल के मुताबिक बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर को कैंडी में होगा। पाकिस्तान में सुपर 4 समेत चार मैच खेले जाएंगे। भारत का दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ कैंडी में ही खेला जाएगा।
मुल्तान में 30 अगस्त को होगा आगाज
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, मुल्तान में 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ एशिया कप का आगाज होगा। 2 सितंबर को कैंडी में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बाद यदि दोनों टीमें सुपर 4 में पहुंचती हैं, तो कोलंबो उस मुकाबले का मेजबान होगा। लाहौर को पाकिस्तान में दूसरा वेन्यू बनाया गया है। जबकि फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।
शेड्यूल में किए गए कई बदलाव
जानकारी के अनुसार, मेजबान बोर्ड पीसीबी द्वारा तैयार किया गया ड्राफ्ट शेड्यूल में कई बदलाव हुए थे। इसलिए इसमें थोड़ी देरी हुई। मूल मसौदे के अनुसार, पाकिस्तान को सिर्फ एक शहर में चार मैचों की मेजबानी करनी थी। हालांकि, इस महीने नए अध्यक्ष जका अशरफ के नेतृत्व में नए पीसीबी प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद मुल्तान को दूसरे वेन्यू के रूप में जोड़ा गया।
कुल 13 मैच खेले जाएंगे
टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। फिर सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। पाकिस्तान में खेला जाने वाला एकमात्र सुपर 4 मैच 6 सितंबर को लाहौर में ए1 और बी2 टीम के बीच खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
29 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines