Asia Cup 2023: एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, 2 सितंबर को इस जगह होगा IND-PAK मैच
Edited By Pushpendra Sharma

ODI World Cup 2023 Matches Reschedule
Edited By Pushpendra Sharma

ODI World Cup 2023 Matches Reschedule
नई दिल्ली: आखिरकार क्रिकेटप्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक होगा। शेड्यूल के मुताबिक बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर को कैंडी में होगा। पाकिस्तान में सुपर 4 समेत चार मैच खेले जाएंगे। भारत का दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ कैंडी में ही खेला जाएगा।
I am happy to announce the schedule for the highly anticipated Men's ODI #AsiaCup2023, a symbol of unity and togetherness binding diverse nations together! Let's join hands in the celebration of cricketing excellence and cherish the bonds that connect us all. @ACCMedia1 pic.twitter.com/9uPgx6intP
— Jay Shah (@JayShah) July 19, 2023
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, मुल्तान में 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ एशिया कप का आगाज होगा। 2 सितंबर को कैंडी में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बाद यदि दोनों टीमें सुपर 4 में पहुंचती हैं, तो कोलंबो उस मुकाबले का मेजबान होगा। लाहौर को पाकिस्तान में दूसरा वेन्यू बनाया गया है। जबकि फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मेजबान बोर्ड पीसीबी द्वारा तैयार किया गया ड्राफ्ट शेड्यूल में कई बदलाव हुए थे। इसलिए इसमें थोड़ी देरी हुई। मूल मसौदे के अनुसार, पाकिस्तान को सिर्फ एक शहर में चार मैचों की मेजबानी करनी थी। हालांकि, इस महीने नए अध्यक्ष जका अशरफ के नेतृत्व में नए पीसीबी प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद मुल्तान को दूसरे वेन्यू के रूप में जोड़ा गया।
टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। फिर सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। पाकिस्तान में खेला जाने वाला एकमात्र सुपर 4 मैच 6 सितंबर को लाहौर में ए1 और बी2 टीम के बीच खेला जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: