हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए 'हिटमैन' की घाकड़ तैयारी, एक पैर से उठा रहे भारी वजन, देखें वीडियो

विज्ञापन

Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 की शुरुआत 29 अगस्त 2023 से होगी और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर 2023 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट कप्तान रोहित अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे। इसके लिए वे जमकर तैयारी कर रहे हैं। एशिया कप में जहां कप्तान की बल्लेबाजी महत्वपूर्ण होगी वहीं दूसरी ओर ‘हिटमैन’ की फिटनेस पर भी सभी की निगाहें टिकी होगी। इसके लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

रोहित ने जिम में उठाया भारी वजन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने गेम के अलावा फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं। उनके जिम में मेहनत करने के वीडियोज लगातार सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक फैन पेज द्वारा हाल ही में हिटमैन के जिम सेशन का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें रोहित जिम में एक पैर से भारी वजन उठाते, बैक लिफ्ट करते और अन्य एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

https://twitter.com/TrendsRohit/status/1689877014935990272

विज्ञापन

ओपनर के तौर पर 8 हजार रन पूरे करेंगे रोहित

बता दें कि एशिया कप में रोहित के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। 2013 में ओपनर बनने के बाद रोहित की किस्मत सचमुच बदल गई।उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में 8,000 वनडे रन पूरे करने वाला तीसरा भारतीय बनने के लिए 193 रनों की आवश्यकता है।वह तेंदुलकर (15,310) और सौरव गांगुली (9,146) के साथ शीर्ष सूची में शामिल हो जायेंगे।अंतरराष्ट्रीय 50 ओवर के प्रारूप में कम से कम 3,000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में रोहित का औसत 55.76 सबसे अधिक है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola