Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 31 अगस्त से आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा। इस कप के लिए पीसीबी चीफ नजम सेठी ने हाइब्रिड मॉडल सुझाया था जिसे एसीसी ने मंजूरी दे दी। इसके बाद पीसीबी चीफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस फैसले के बाद एसीसी अध्यक्ष जय शाह की भी जमकर तारीफ की।
‘मैं जय शाह की कोशिशों की सराहना करता हूं’- नजम सेठी
2008 के बाद यह पहली बार होगा कि पाकिस्तान में एक बहु-राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पीसीबी चीफ नजम सेठी ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि एसीसी एशिया कप 2023 के लिए हमारे हाइब्रिड संस्करण को स्वीकार कर लिया गया है। इसका मतलब है कि पीसीबी इवेंट होस्ट के रूप में रहेगा और श्रीलंका के साथ तटस्थ स्थान के रूप में मैचों का मंचन करेगा, जो भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान जाने में असमर्थता के कारण आवश्यक था।”
उन्होंने आगे कहा कि – ‘मैं एशियन क्रिकेट काउंसिल को मजबूत देने वाले जय शाह की कोशिशों की तारीफ करता हूं। हम सामूहिक रूप से एक-दूसरों के हितों की रक्षा करते हैं। उभरते एशियाई देशों को अवसर और स्टेज देना भी हमारा लक्ष्य है।’
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप से बाहर होने की दी थी धमकी
बता दें कि भले ही नजम सेठी हाइब्रिड मॉडल की मंजूरी के बाद एसीसी अध्यक्ष की तारीफें कर रहे हों। लेकिन इससे पहले जब दोनों देशों के बीच मेजबानी को लेकर विवाद चल रहा था तब पीसीबी अध्यक्ष ने भारत में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप से भी बाहर होने की धमकी दे दी थी। हालांकि अब ऐसा होने की उम्मीदें कम नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
53 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines