Pakistan Playing XI vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत बुधवार को पाकिस्तान में होगी। पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे से मुल्तान में होगा। पाकिस्तान की टीम नेपाल के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलेगी। इसके लिए टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी को प्राथमिकता दी है। पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाज रखे हैं। जबकि तीन ऑलराउंडरों के साथ स्पिन गेंदबाजी के विकल्प भी मौजूद हैं। टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए अंतिम वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1696542073225347230
इफ्तिखार अहमद की वापसी
सऊद शकील को मध्य क्रम में जगह नहीं मिल पाई है। इफ्तिखार अहमद को पांचवें नबर पर उनकी जगह दी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे में चूकने के बाद इफ्तिखार अहमद की मध्यक्रम में वापसी हुई है। प्लेइंग इलेवन में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को चुना गया है। स्पिन विभाग में शादाब खान और मोहम्मद नवाज को सलमान आगा से मदद मिलेगी। पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम के लिए जगह नहीं मिल पाई है।
एशिया कप टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। इसका आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान का बहु-प्रतीक्षित मुकाबला 2 सितंबर को होगा।
नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI:
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान आगा, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines