---विज्ञापन---

Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ ओपनिंग मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

Pakistan Playing XI vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत बुधवार को पाकिस्तान में होगी। पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे से मुल्तान में होगा। पाकिस्तान की टीम नेपाल के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलेगी। इसके लिए टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी को […]

Pakistan Playing XI vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत बुधवार को पाकिस्तान में होगी। पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे से मुल्तान में होगा। पाकिस्तान की टीम नेपाल के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलेगी। इसके लिए टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी को प्राथमिकता दी है। पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाज रखे हैं। जबकि तीन ऑलराउंडरों के साथ स्पिन गेंदबाजी के विकल्प भी मौजूद हैं। टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए अंतिम वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं।

---विज्ञापन---

इफ्तिखार अहमद की वापसी 

सऊद शकील को मध्य क्रम में जगह नहीं मिल पाई है। इफ्तिखार अहमद को पांचवें नबर पर उनकी जगह दी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे में चूकने के बाद इफ्तिखार अहमद की मध्यक्रम में वापसी हुई है। प्लेइंग इलेवन में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को चुना गया है। स्पिन विभाग में शादाब खान और मोहम्मद नवाज को सलमान आगा से मदद मिलेगी। पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम के लिए जगह नहीं मिल पाई है।

एशिया कप टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। इसका आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान का बहु-प्रतीक्षित मुकाबला 2 सितंबर को होगा।

---विज्ञापन---

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान आगा, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

First published on: Aug 29, 2023 11:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola