Asia Cup 2023 Opening Ceremony: एशिया कप का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और ये प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 अगस्त 2023 से शुरू होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान मुल्तान के मुल्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच में नेपाल से भिड़ेगी। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और उसने पिछले साल दुबई में फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया था।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच से पहले होगा और प्रशंसक कुछ शानदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार होंगे। एशिया कप 2023 के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग विवरण नीचे दिया गया है।
Asia Cup 2023 Opening Ceremony: ये कलाकार देंगे प्रस्तुती
एशिया कप 2023 के उद्घाटन समारोह में एआर रहमान और आतिफ असलम जैसे प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति दे सकते हैं। इस बीच, पारंपरिक एशियाई संगीत और नृत्य प्रदर्शन भी होंगे, जिसके बाद आतिशबाजी का भी आनंद लिया जा सकेगा।
Asia Cup 2023 Opening Ceremony live streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव
एशिया कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इसका मुफ्त में प्रसारण होगा।
Asia Cup 2023 Opening Ceremony live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव
एशिया कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा कार्यक्रम?
एशिया कप की ओपनिंग सेरेमनी मैच से ठीक पहले आयोजित की जाएगी। मैच की शुरुआत 3 बजे से होने वाली है ऐसे में सेरेमनी का आयोजन 2:30 बजे से किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
40 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines