Asia Cup 2023, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, तूफानी गेंदबाज हो गया चोटिल
Edited By Bhoopendra Rai

Naseem shah
Edited By Bhoopendra Rai

Naseem shah
Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का अगला मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाना है। सुपर फोर के तहत खेले जाने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ जारी मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल हो गए हैं। उन्हें फील्डिंग करते वक्त चोट लगी है, जिसके तुरंत बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ जारी मुकाबले में अपने पहली ही ओवर की पहली गेंद पर नसीम शाह ने मेंहदी हसन मिराज का शिकार किया था। इस तरह उन्होंने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की थी। फिर थर्ड मैन एरिया में चौका रोकने की कोशिश में खुद को चोटिल करा बैठे। वह जमीन पर ही लेटे रहे। इस दौरान वह दर्द में दिखे। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। नसीम शाह की चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
https://twitter.com/TheHelmetPunch/status/1699364585831125119?s=20
अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 38.4 ओवरों में सिर्फ 193 रनों पर सिमट गई। कप्तान शाकिब अल हसन ने 53 जबकि मुश्फिकुर रहीम ने 64 रनों की बड़ी पारियां खेली। 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 4, नसीम शाह ने 3 शिकार किए हैं।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1699401448562520531?s=20
एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वह अब तक 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 1, भारत के खिलाफ 3 और बांग्लादेश के खिलाफ 3 शिकार किए हैं। भारत के खिलाफ 10 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले नसीम शाह का चोटिल होना पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
हारिस रऊफ- 3 मैचों में 7 विकेट
शाहीन अफरीदी- 3 मैचों में 7 विकेट
नसीम शाह- 3 मैचों में 7 विकेट
तस्कीन अहमद- 3 मैचों में 5 विकेट
मथीशा पथिराना- 2 मैचों में 5 विकेट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: