---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: बुमराह की घर वापसी से खुल सकती है इस खिलाड़ी की किस्मत, नेपाल के खिलाफ रोहित दे सकते हैं मौका

Mohammed Shami IND vs NEP: भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से रविवार को नेपाल के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। वह निजी कारणों से देश लौट रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह इसके बाद एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के लिए लौटेंगे। उनके लौटने पर नेपाल के खिलाफ होने वाले […]

---विज्ञापन---

Mohammed Shami IND vs NEP: भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से रविवार को नेपाल के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। वह निजी कारणों से देश लौट रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह इसके बाद एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के लिए लौटेंगे। उनके लौटने पर नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक खिलाड़ी की किस्मत खुल सकती है। रोहित शर्मा स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका दे सकते हैं। उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना लगभग तय है। हालांकि चोट से वापसी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा भी कतार में हैं, लेकिन रोहित अनुभवी खिलाड़ी शमी पर ही भरोसा जता सकते हैं। खास बात यह है कि मोहम्मद शमी रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं मिला मौका 

बता दें कि बुमराह को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मौका नहीं मिला था। उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाते हुए श्रेयस अय्यर को मौका दिया। गेंदबाजों में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर को खिलाया, जबकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर के तौर पर शामिल रहे। एक्सपर्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को जगह दी गई।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया को जीतना होगा मुकाबला 

भारतीय टीम को अगर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना है तो नेपाल के खिलाफ सोमवार को होने वाला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। पल्लेकेले में पिछले मैच के दौरान बारिश हुई। इस मैच पर भी यदि बारिश का साया रहा और मैच रद्द हुआ तो नेपाल-इंडिया को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा। इस तरह भारतीय टीम 2 अंकों के साथ सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाएगी।

---विज्ञापन---

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

First published on: Sep 03, 2023 10:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola