नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को मुल्तान, पाकिस्तान में होगी। जबकि फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो, श्रीलंका में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के साथ ही सुपर-4 स्टेज में टीमों को A1, A2, B1 और B2 में बांटा गया है। ऐसे में ये शेड्यूल थोड़ा पेचीदा नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर सुपर-4 में किस तरह मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

सुपर-4 में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई 

दरअसल, एशिया कप 6 टीमों के साथ खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में 6 टीमों के 2-2 मुकाबले होंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद दो टॉप टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

विज्ञापन

यूं समझें A1, A2, B1 और B2 का गणित 

शेड्यूल के अनुसार, सुपर-4 में पाकिस्तान को A1 और भारत को A2 के तौर पर रखा गया है। जबकि श्रीलंका B1 और बांग्लादेश B2 के रूप में मौजूद रहेगा। इसी आधार पर सुपर-4 का शेड्यूल (संभावित) तय किया गया है। एसीसी के अनुसार, यदि भारत (A2) या पाकिस्तान (A1 ) सुपर-4 के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो नेपाल उनकी जगह ले लेगा। वहीं यदि श्रीलंका (B1) या बांग्लादेश (B2) क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं तो अफगानिस्तान उनकी जगह ले लेगी।

आसान भाषा में समझें तो पाकिस्तान (A1 ) और बांग्लादेश (B2) के बीच मैच 6 सितंबर को लाहौर में मैच प्रस्तावित है। यदि पाकिस्तान सुपर-4 में क्वालिफाई नहीं कर पाता है तो ये मैच नेपाल (A1 ) और बांग्लादेश (B2) के बीच होगा। जबकि बांग्लादेश क्वालिफाई नहीं करता है तो ये मुकाबला पाकिस्तान (A1 ) और अफगानिस्तान (B2 के तौर पर) के बीच होगा।

विज्ञापन

इसी तरह 12 सितंबर को भारत (A2) और श्रीलंका (B1) के बीच कोलंबो में मैच प्रस्तावित है। यदि भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं करती है तो ये मैच नेपाल (A2 के तौर पर) और श्रीलंका (B1) के बीच होगा, जबकि श्रीलंका के क्वालिफाई न कर पाने पर ये मुकाबला भारत और अफगानिस्तान (B1 के तौर पर) के बीच होगा।

विज्ञापन

भारत का कोई भी मैच पाकिस्तान में नहीं

भारत का कोई भी मैच पाकिस्तान में नहीं होगा। टीम इंडिया के एशिया कप में सुपर-4 के दो मैचों के समेत चार मैच प्रस्तावित हैं। जिसमें दो मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को कैंडी, जबकि 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ इसी जगह पर तय हैं। सुपर-4 में भारत के क्वालिफाई करने पर श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 12 सितंबर और इसी स्थान पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रस्तावित है, लेकिन ये मैच तभी होंगे, जब टीम इंडिया सुपर-4 में क्वालिफाई करेगी। वर्ना नेपाल की टीम दोनों मैचों के लिए उसकी जगह ले सकती है। सुपर-4 मैच नॉकआउट होंगे। इसकी दो टॉप टीमें फाइनल खेलेंगी।

10 सितंबर को फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान 

पाकिस्तान (A1) और भारत (A2) के बीच 10 सितंबर को सुपर-4 में दूसरा मुकाबला हो सकता है। ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। इस तरह हर टीम सुपर-4 में तीन-तीन मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ