नई दिल्ली: एशिया कप 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि 4 फरवरी को बहरीन में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होगी। एसीसी बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जय शाह करेंगे। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी सहित परिषद के अन्य सदस्य इसमें हिस्सा लेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया कप 2023 के आयोजन स्थल में बदलाव को लेकर बैठक में बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने होंगे। एशिया कप 2023 के मेजबानी अधिकार पहले एसीसी द्वारा पाकिस्तान को सौंपे गए थे। हालांकि, जय शाह ने भारतीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकते हैं और टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर आयोजित करना होगा।
और पढ़िए – एमएस धोनी के सामने उनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे सूर्यकुमार यादव, बस बनाने होंगे इतने रन
नजम सेठी का रुख रमीज राजा के समान
इसके बाद, पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बयान से यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आता है तो वह एकदिवसीय विश्व कप के लिए इंडिया नहीं जाएंगे। एशिया कप इस साल 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया जाना है पिछले साल एशिया कप टी20 इवेंट था। एशिया कप का पाकिस्तान के बजाय दूसरी जगह आयोजन करना बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद की जड़ बन सकता है क्योंकि वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी का रुख भी रमीज राजा के समान ही है। सेठी ने परिषद के कार्यक्रम की घोषणा करते समय जय शाह पर निशाना साधा था। वह इस बात से नाराज थे कि जब पीसीबी एशिया कप की मेजबानी कर रहा है तो उन्हें शेड्यूल और कैलेंडर के बारे में सूचित क्यों नहीं किया गया। हालांकि एसीसी ने उनके इस बयान का खंडन किया था।
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट
पीसीबी को इस मामले में अन्य सदस्यों का समर्थन नहीं
दूसरी ओर शाह ने इस रुख को बनाए रखा है कि भारत सरकार की मंजूरी के बिना भारत क्रिकेट मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जा सकता। साथ ही, पीसीबी टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर अड़ा हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी को इस मामले में अन्य सदस्यों का समर्थन नहीं है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines