Siddharth Sharma
Read More
Asia Cup 2023 IND vs NEP Live Updates: एशिया कप 2023 में ग्रुप स्टेज के पांचवें मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 10 विकेट से शिकस्त दी। बारिश के बाद मैच को 23 ओवर का कर दिया गया। जबकि टार्गेट 145 रन कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओपनर रोहित शर्मा ने नाबाद 74 और शुभमन गिल ने 67 रन बनाकर टीम इंडिया को 20.1 ओवर में ही जीत दिला दी। इससे पहले नेपाल ने 48.2 ओवर में 230 रन बनाकर 231 रन का लक्ष्य दिया था।
टॉस जीतकर भारत ने बॉलिंग का फैसला किया। टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया। इसमें जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया। नेपाल के लिए आसिफ शेख की 58 और सोमपाल कामी की 48 रन की पारी शामिल रही। वहीं भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सिराज ने 9.2 ओवर में 3 विकेट चटकाए तो वहीं रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 3 विकेट निकाले।
यदि बारिश नहीं होती है, तो अंपायर्स रात 10 बजे तक निरीक्षण करेंगे। 20 ओवर के मैच के लिए रात 10.20 बजे का कट-ऑफ समय है। यदि तब तक मैच शुरू नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।
The wait continues for resumption of play! ⌛️
The next inspection will take place at 10 PM Local Time (Same as IST).
Scorecard ▶️ https://t.co/i1KYESEMV1 #AsiaCup2023 | #TeamIndia | #INDvNEP pic.twitter.com/TOBsBuBTCE
— BCCI (@BCCI) September 4, 2023
पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सतह नए गेंद के गेंदबाजों को काफी सहायता प्रदान करती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिलने की उम्मीद है और बल्लेबाजों को अपनी पारी की शुरुआत में सतर्क रहना होगा।
भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहीं मोबाइल पर इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
https://www.youtube.com/watch?v=3Z7vXNduw-k
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।