Siddharth Sharma
Read More
Asia Cup 2023 India vs Bangladesh Live Updates: एशिया कप 2023 में सुपर 4 के आखिरी मैच में भारत और बांग्लादेश की टीमें शुक्रवार को आमने-सामने रहीं। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने इस मैच में 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने शानदार सेंचुरी जड़ी।
उन्होंने 133 गेंदों में 8 चौके-5 छक्के ठोक 121 रन जड़े। हालांकि दूसरे छोर से विकेटों का पतझड़ लग गया। आठवें नंबर पर अक्षर पटेल ने 42 रन ठोक टीम इंडिया को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे 49वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 12 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी के एक चौके के बाद वह पांचवीं बॉल पर रनआउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया को इस मैच में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
What a win! 👏
Bangladesh end their #AsiaCup2023 campaign on a high by beating finalists India in the final Super 4 game 💪#INDvBAN | https://t.co/ZOsknWbjNs pic.twitter.com/LKJJ7hdJ4b
— ICC (@ICC) September 15, 2023
मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कुल 5 बदलाव किए गए। मैच में कोहली, हार्दिक, सिराज और बुमराह को आराम दिया गया। जबकि तिलक वर्मा ने डेब्यू किया। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को भी मौका दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।