Asia Cup 2023 IND vs PAK: भारत आज से एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। मैच पर बारिश का काला साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग की माने तो बारिश की 70 फीसदी आशंका है। ऐसे में अगर बारिश खलल डालती है तो बड़ी बेसब्री से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहे फैंस जरूर निराश हो सकते हैं।
बारिश तो खैर हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन हम इन दोनों देशों के एशिया कप में बारिश के बाद के समीकरण पर चर्चा जरूर कर सकते हैं। पाकिस्तान अपना पहला लीग मुकाबला नेपाल के खिलाफ जीत चुका है। लिहाजा बारिश होने से और मैच के रद्द होने से उसकी बजाय भारत के लिए टूर्नामेंट का आगे का रास्ता जरूर कठिन हो जाएगा। पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मुकाबले में नेपाल को 238 रनों के बड़े अन्तर से हराया है।
अगर रद्द हुआ मैच तो किसको मिलेगा फायदा?
बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद के बेहतर प्रदर्शन की वज़ह से पाकिस्तान ने मैच में 342 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जवाब में नेपाल 104 रन ही बना पाया।शनिवार को मैच रद्द होने का फायदा पाकिस्तान और बाबर आजम दोनों को मिलेगा। रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेंगे।
मैच के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसे में पाकिस्तान के 2 मैच में 3 अंक हो जाएंगे और टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। फिर 4 सितंबर को भारत और नेपाल के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी।
भारत-नेपाल मैच पर भी बारिश का खतरा
यहां एक और निराशाजनक बात है कि 4 सितंबर के इस मैच में भी बारिश का काला साया भारत को परेशान कर सकता है। कुल मिलाकर भारत के लिए अभी तक कोई बेहतर संयोग नहीं दिख रहा है। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में उतर रही है। भारत और नेपाल के बीच पहली बार कोई मुकाबला होगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines