Asia Cup 2023 Venue: कोलंबों में खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते एशियन क्रिकेट परिषद सुपर चार मुकाबलों को कोलंबों से स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। इसके लिए परिषद की ओर से मुकाबलों के लिए उपयुक्त मैदानों की खोज शुरू कर दी गई है। 9 सितंबर से सुपर चार मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन मौसम में सुधार की कोई संभावना फिलहाल नहीं दिख रही।
एशियन क्रिकेट परिषद ने वेन्यू बदलने के संबंध में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड व पीसीबी से बात की है। पीटीआई के अनुसार फिलहाल दाम्बुला, हम्बनटोटा, पल्लेकेले आदि स्थानों पर मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पल्लेकेले को भी बारिश के लिहाज से सही नहीं माना जा रहा है। यहां से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दाम्बुला में बारिश की संभावना कम है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि दाम्बुला में स्थित रांगीरी क्रिकेट मैदान मुकाबला कराने के लिए तैयार नहीं है।
महिंदा राजपक्षे क्रिकेट स्टेडियम पर परिषद की नजर
मैच कराने के लिए सबसे उपयुक्त शहर हम्बनटोटा है, जहां स्थित महिंदा राजपक्षे क्रिकेट स्टेडियम पर एसीसी नजदीक से नजर बनाए हुए है। 9 सितंबर से आरंभ होने जा रहे मुकाबलों पर निर्णय लेने के लिए एसीसी के पास केवल 4 से 5 दिन का समय शेष है। एसीसी का मानना है कि यह शहर बारिश की जद से बाहर है, यहां सुपर चार मुकाबले कराए जा सकते हैं।
श्रीलंका पाकिस्तान मिलकर कर रहे मेजबानी
टूर्नामेंट में हाईब्रिड मॉडल के तहत मुकाबले हो रहे हैं, जिसमें दोनों देश मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। पाकिस्तान अपने हिस्से के मुकाबलों के लिए तैयार है, चार मुकाबले पाकिस्तान में तो वहीं अन्य पांच मैच श्रीलंका में कराए जाने हैं।
बारिश में धुला भारत-पाकिस्तान मैच
दो सितंबर को हुए भारत पाक मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है, जिससे दोनों ही मुल्कों के प्रशंसक मायूस हो गए थे। बारिश के कारण दूसरी पारी नहीं हो पाई थी। मैच को बीच में ही रोकना पड़ा था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यही वजह है कि परिषद को अन्य मुकाबले कराने की चिंता सताने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका कतई नहीं चाहता कि मैच पाकिस्तान में कराए जाएं। ऐसा होने पर उसे वित्तिय हानी हो सकती है। फिलहाल बरसात ऐसा ना होने देने पर आमादा है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
7 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
11 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
32 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines