Asia Cup 2023 IND vs PAK: एशिया कप 2023 के तहत शनिवार को श्रीलंका में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें उसी टीम को जगह दी गई है, जिसने ओपनिंग मैच में नेपाल के खिलाफ 238 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने इस टीम में कप्तान बाबर आजम के अलावा उप कप्तान शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को जगह दी है।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1697611637375824298?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले में कांटे की टक्कर मिलने की उम्मीद है। भारत-पाकिस्तान का आखिरी मैच 23 अक्टूबर 2022 को टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। जबकि इसके पहले एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।
IND vs PAK ODI हेड टू हेड
भारत पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। उसने 132 मैचों में से 73 में जीत दर्ज की है। जबकि भारत ने 55 मुकाबलों में जीत हासिल की है। चार मुकाबले बिना नतीजे रहे। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस मुकाबले में किस तरह परफॉर्म करती है।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड:
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ , हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी
संबंधित खबरें
शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
3 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
3 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
4 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
4 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
5 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
5 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
5 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines