---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: पाकिस्तान ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, रोहित के धुरंधरों से भिड़ेगी बाबर की ये टीम

Asia Cup 2023 IND vs PAK: एशिया कप 2023 के तहत शनिवार को श्रीलंका में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें उसी टीम को जगह दी गई है, जिसने ओपनिंग मैच में नेपाल के खिलाफ 238 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023 IND vs PAK: एशिया कप 2023 के तहत शनिवार को श्रीलंका में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें उसी टीम को जगह दी गई है, जिसने ओपनिंग मैच में नेपाल के खिलाफ 238 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने इस टीम में कप्तान बाबर आजम के अलावा उप कप्तान शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को जगह दी है।

---विज्ञापन---

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले में कांटे की टक्कर मिलने की उम्मीद है। भारत-पाकिस्तान का आखिरी मैच 23 अक्टूबर 2022 को टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। जबकि इसके पहले एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

IND vs PAK ODI हेड टू हेड 

भारत पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। उसने 132 मैचों में से 73 में जीत दर्ज की है। जबकि भारत ने 55 मुकाबलों में जीत हासिल की है। चार मुकाबले बिना नतीजे रहे। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस मुकाबले में किस तरह परफॉर्म करती है।

---विज्ञापन---

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड: 

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ , हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

First published on: Sep 01, 2023 08:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola