Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की तैयारी पूरी कर ली गई है। टीम इंडिया 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है। यह मुकाबला खास होने वाला है, क्योंकि फैंस दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सभी दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इस मुकाबले को लेकर अपनी प्लेइंग 11 चुनी है।
रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग
संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बतौर ओपनर शामिल किया है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी है। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर या फिर तिलक वर्मा को रखा। उन्होंने पांचवे नंबर पर केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना है।
3 तेज गेंदबाजों को दी जगह
संजय मांजरेकर ने प्लेइंग 11 में 3 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। इसे लेकर उन्होंने कहा मेरे तीन सीमर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी होंगे। हार्दिक पांड्या मेरे चौथे सीमर होंगे। मांजरेकर ने अपनी टीम में 5 बल्लेबाज, 2 आलराउंडर और एक स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। संजय मांजरेकर ने स्पिन गेंदबाजी को लेकर कहा ‘मेरे स्पिनर जडेजा और कुलदीप होंगे।
संजय मांजरेकर की IND vs PAK मैच के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा
केएल राहुल (विकेटकीपर)
हार्दिक पंड्या
रविंद्र जडेजा
कुलदीप यादव
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी
मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
32 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines