Asia Cup 2023 IND vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने मौजूदा एशिया कप 2023 में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ (India vs Pakistan) महत्वपूर्ण सुपर फोर मुकाबले से पहले अपनी टीम पर भरोसा जताया है। बाबर आजम एंड कंपनी ने बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश पर सात विकेट की शानदार जीत के साथ सुपर फोर चरण की शुरुआत की। मैच के बाद बोलते हुए, पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि टीम भारत के खिलाफ बड़े गेम के लिए तैयार है।
हम 100 प्रतिशत तैयार- बाबर आजम
बांग्लादेश के खिलाफ विशाल जीत के बाद बाबर आजम ने कहा कि- ‘तेज गेंदबाजों को पूरा श्रेय। पहले शाहीन और फिर हारिस रऊफ। हमने फहीम को चुनने की योजना बनाई क्योंकि हमने यहां की पिचें देखीं, उस पर घास थी और हमें वह पसंद भी है। हमेशा जब हम यहां खेलते हैं, दर्शक हमारा समर्थन करते हैं और मुझे उम्मीद है कि उन सभी ने इस मैच का आनंद लिया। (भारत से खेलने पर) यह जीत हमें आत्मविश्वास देगी, हम हमेशा एक बड़े मैच के लिए तैयार हैं। हम अगले मैच में अपना 100% देंगे।”
पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के आगे पस्त हो गई बांग्लादेश
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज एक बार फिर उनकी जीत के मुख्य सूत्रधार रहे क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश को 193 रन पर समेट दिया। हारिस रऊफ गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए।उन्होंने 39.3 ओवर में सात विकेट शेष रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने 78 रन बनाए, जबकि कीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 63 रन बनाकर नाबाद रहे।
एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान का ग्रुप-स्टेज मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। अब भारत और पाकिस्तान 10 सितंबर को कोलंबों में एशिया कप 2023 सुपर 4 के तीसरे मैच में आमने-सामने होंगे।
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines