Asia Cup 2023 IND vs PAK: एशिया कप 2023 में 3 सितंबर को खेला गया भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के चलते रद्द हो गया जिसके चलते दोनों टीमों के एक-एक अंक दे दिए गए। मैच का नतीजा भले ही पाकिस्तान की उम्मीदों के मुताबिक नहीं निकला हो लेकिन फिर भी उसे एक बड़ी खुशखबरी मिली। दरअसल टीम ने सुपर 4 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर दिया है।
बाबर आजम की टीम ने 30 अगस्त को नेपाल को 238 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। पाकिस्तान ने 2 मैचों में 3 अंकों के साथ सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई किया है। उनके क्वालिफाई करने के चलते भारत के लिए अब अगला मैच करो या मरो का हो गया है। उसे नेपाल को हराना बेहद जरूरी है।
पाकिस्तान ने कैसे किया क्वालिफाई ?
दरअसल एशिया कप 2023 में ग्रूप ए में तीन टीमें मौजूद थी। जिसमें से दो टीमों को सुपर 4 के लिए क्वालिफाई करना था। इस ग्रूप में अब सिर्फ एक ही मैच बचा है और पाकिस्तान 3 अंको के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं भारत 1 अंक के साथ दूसरे और नेपाल शून्य अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर भारत या नेपाल अपना आखिरी मैच जीत भी जाते हैं तो भी इनमें से कोई एक ही 2 या फिर 3 अंक तक पहुंच पाएगा। ऐसे में पाकिस्तान का रास्ता बिल्कुल साफ है। जिसके बाद पहले से ही 3 अंक मौजूद है। भारत आखिरी मैच जीतकर 3 प्वाइंट तक पहुंच सकता है। वहीं नेपाल 2 अंक तक आ सकता है।
पाकिस्तान ने किया प्रभावित
पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 में अपने दो मुकाबलों में प्रभावित किया है। एशिया कप में पदार्पण कर रहे नेपाल के खिलाफ अपनी हरफनमौला ताकत दिखाने के बाद, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया।सुपर 4 चरण 6 सितंबर से शुरू होगा और पाकिस्तान अपने पहले सुपर 4 मैच के लिए लाहौर जाएगा। ग्रुप चरण 5 सितंबर को समाप्त होगा।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
41 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines