---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: पाकिस्तान पर बढ़ा बाहर होने का खतरा, फाइनल के लिए कौनसी 2 टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई, जानिए पूरा समीकरण

Asia Cup 2023 Final Qualification Scenario: भारत-पाकिस्तान के बीच सोमवार को रिजर्व डे में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। उस पर बाहर होने का खतरा […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023 Final Qualification Scenario: भारत-पाकिस्तान के बीच सोमवार को रिजर्व डे में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। उस पर बाहर होने का खतरा भी बढ़ गया है। जबकि फाइनल में क्वालिफिकेशन का समीकरण भी दिलचस्प हो गया है। अब कौनसी दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती हैं आइए जानते हैं…

टीम इंडिया के पास दो मुकाबले 

एशिया कप सुपर-4 में अब 3 मुकाबले ही बचे हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला श्रीलंका से 12 सितंबर मंगलवार को होगा। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 14 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। फिर सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में इंडिया-बांग्लादेश के बीच 15 सितंबर को मुकाबला होगा।

---विज्ञापन---

हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत

टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ भी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। फिर किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी। इस तरह भारतीय टीम 3 मैचों में जीत के बाद 6 अंकों के साथ सीधे फाइनल में क्वालिफाई कर जाएगी।

---विज्ञापन---

इस तरह बढ़ी पाकिस्तान की चुनौती

हालांकि इस हार के बाद पाकिस्तान की चुनौती बढ़ गई है। उसे अब हर हाल में 14 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। वह अगला मैच हारते ही 2 अंकों के साथ फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जबकि श्रीलंका के पाकिस्तान को हराने के बाद उसका 4 अंकों के साथ फाइनल में क्वालिफाई करना तय हो जाएगा।

---विज्ञापन---

श्रीलंका इस तरह कर सकती है क्वालिफाई

वहीं दूसरी ओर यदि श्रीलंका को भारत या पाकिस्तान के खिलाफ किसी मुकाबले में जीत मिलती है तो भी वह 4 अंक के साथ क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन भारत के खिलाफ श्रीलंका की जीत और पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका का समीकरण बदल सकता है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान-श्रीलंका 4-4 अंकों के साथ एक समान हो जाएंगी, लेकिन यहां मामला नेट रन रेट पर फंस जाएगा। इसके बाद जिसकी नेट रन रेट बेहतर होगी, वही टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

रेस से बाहर नहीं हुई है बांग्लादेश 

वहीं बांग्लादेश के लिए दो मैचों में हार के बाद चुनौती बढ़ गई है। बांग्लादेश के पास 2 पॉइंट और -0.749 की नेट रन रेट है। ऐसे में उसे अगले मुकाबले में हार मिलती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा। जबकि जीत के बाद वह रेस में बनी रह सकती है। बशर्ते पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाए और श्रीलंका भारत से हार जाए। ऐसी स्थिति में भी मामला 2 समान अंकों के साथ तीनों टीमों के बीच नेट रन रेट पर फंस सकता है। ऐसे में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। एशिया कप में बारिश भी बड़ा रोल प्ले कर रही है। सभी टीमों को उम्मीद करनी होगी कि उनके मैच पूरे हो जाएं।

---विज्ञापन---

सुपर-4 की अपडेटेड पॉइंट टेबल 

भारत- 1 मैच, 1 जीत, 2 पॉइंट, +4.56 नेट रन रेट
श्रीलंका- 1 मैच, 1 जीत, 2 पॉइंट, +0.42 नेट रन रेट
पाकिस्तान- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 पॉइंट, -1.89 नेट रन रेट
बांग्लादेश- 2 मैच, 2 हार, 0 पॉइंट, -0.75 नेट रन रेट

First published on: Sep 11, 2023 11:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola