---विज्ञापन---

Asia Cup 2023: फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सुपर-4 के मुकाबलों में बारिश के बजाय बरसेंगे रन

Colombo Weather Update Asia Cup 2023 Super 4: एशिया कप 2023 के तहत सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब अगला मुकाबला 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का हाई […]

Colombo Weather Update Asia Cup 2023 Super 4: एशिया कप 2023 के तहत सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब अगला मुकाबला 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मैच होगा। ये सभी मैच कोलंबो में होंगे। इन मुकाबलों से पहले कोलंबो के मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई थी। कहा जा रहा था कि कोलंबो के मौसम में बारिश की आशंका के चलते मैच रद्द हो सकते हैं। हालांकि अब एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टीमों और फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

मौसम अच्छा और सुहावना

एसीसी के एक्स हैंडल से पोस्ट कर कोलंबो का वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसमें कहा गया- मौसम अच्छा और सुहावना है और हम कल के खेल के लिए तैयार हैं। यानी ये साफ हो गया है कि कोलंबो में बारिश के बजाय रन बरसने को तैयार हैं।

---विज्ञापन---

फिलहाल बात की जाए सुपर-4 पॉइंट्स टेबल की तो पाकिस्तान की टीम एक मैच जीतने के बाद 2 पॉइंट और +1.051 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम हार के बाद आखिरी स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के पास 0 अंक और -1.051 की नेट रन रेट है।

---विज्ञापन---

5 मुकाबले बाकी

एशिया कप के तहत अब 9 सितंबर को श्रीलंका-बांग्लादेश का मैच होगा। इसके बाद 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान और 12 सितंबर को भारत-श्रीलंका मैच होगा। फिर 14 सितंबर को पाकिस्तान की टीम श्रीलंका और 15 सितंबर को भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। सुपर-4 के साथ ही फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में फैंस को भारतीय गेंदबाजी देखने को नहीं मिली। उम्मीद है कि अब फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

First published on: Sep 08, 2023 04:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola