---विज्ञापन---

Asia Cup 2023: श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, शाहीन अफरीदी से भिड़े बाबर आजम!

Babar Azam Shaheen Afridi Fight in Dressing Room: पाकिस्तान की टीम 14 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान टीम का एशिया कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। इस हार के दौरान कप्तान बाबर आजम खिलाड़ियों की गलती पर झल्लाते नजर आए […]

Babar Azam Shaheen Afridi Fight in Dressing Room: पाकिस्तान की टीम 14 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान टीम का एशिया कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। इस हार के दौरान कप्तान बाबर आजम खिलाड़ियों की गलती पर झल्लाते नजर आए थे। अब इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल की खबर सामने आई है।

ड्रेसिंग रूम में बढ़ी बात 

रिपोर्ट के अनुसार, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में तनाव हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब बाबर आजम खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई। इसी समय शाहीन ने अचानक बाबर को रोका और उनसे खिलाड़ियों के प्रयासों के बारे में बात करने का आग्रह किया। शाहीन का कहना था कि बाबर को उन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए जिन्होंने मैच में असाधारण प्रदर्शन किया था।

---विज्ञापन---

रिजवान और ब्रैडबर्न ने कराया शांत

अफरीदी के बीच में टोकने पर सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। बाबर आजम को भी इस बात पर हैरानी हुई। स्थिति तब बिगड़ गई जब टीम के दोनों वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद रिजवान और ग्रांट ब्रैडबर्न ने टकराव को कम करने के लिए कदम बढ़ाया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को शांत रहने के लिए कहा।

---विज्ञापन---

सूत्रों के अनुसार, बाबर आजम ने मैच के बाद टीम होटल में रहने के दौरान और पाकिस्तान वापस जाने के दौरान भी अपने साथियों से काफी दूरी बनाए रखी। इस कलह की मूल वजह पाकिस्तान का एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह पक्की न कर पाना नजर आ रहा है। पाकिस्तान की मीडिया बोल न्यूज ने इस तनाव के बारे में जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

(Klonopin)

First published on: Sep 16, 2023 11:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola