Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय स्क्वाड में लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले शिखर धवन को जगह नहीं मिली। ‘गब्बर’ को टीम में नहीं देख उनके फैंस निराश हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों धवन को नहीं चुना गया। इस सवाल पर टीम का ऐलान करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अजीत अगरकर ने दिया ये जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया की चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से जब सवाल किया गया कि शिखर धवन को एशिया कप के लिए क्यों नहीं चुना गया? इस पर उन्होंने कहा ‘ ‘शिखर धवन टीम इंडिया के लिए शानदार रहे हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में रोहित शर्मा, गिल और किशन हमारे 3 पसंदीदा ओपनर हैं।’
एशिया कप में शिखर धवन का रिकॉर्ड
एशिया कप में शिखर धवन ने 9 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 59.33 के बढ़िया औसत से 534 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले। धवन का स्ट्राइक रेट 91.43 जबकि हाई स्कोर 127 रहा।
वनडे में धवन का रिकॉर्ड
दरअसल, शिखर धवन टीम इंडिया के लिए वनडे में कमाल के ओपनर रहे हैं। धवन ने भारत के लिए 167 वनडे मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए हैं। वह वनडे में 17 शतक और 39 फिफ्टी जमा चुके हैं। अब उनकी उम्र 38 साल हो गई है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने धवन के रिप्लेसमेंट के रूप में शुभमन गिल को तलाशा है। गिल के बढ़िया प्रदर्शन के बाद धवन की टीम में वापसी नहीं हो पाई। अब उन्हें एशिया कप में भी मौका नहीं मिला है।
साल 2010 में किया था वनडे डेब्यू
साल 2010 में वनडे डेब्यू करने वाले शिखर ने अपना आखिरी मैच साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ भारत के लिए करीब 10 साल तक ओपनिंग की। धवन ने साल 2004 के अंडर 19 विश्वकप में कमाल किया था। उन्होंने 3 शतकों के साथ 505 रन बनाए थे। इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए 6 साल लग गए। लेकिन जब धवन को मौका मिला तो उन्हें मुड़कर नहीं देखा और तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
7 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
9 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
11 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
12 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines