हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2023: अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, 3 दिग्गजों की वापसी, Noor Ahmed को भी मिला मौका

विज्ञापन
ICC Cricket World Cup 2023 Afghanistan Cricket Team

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका और पाकिस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड में कुल 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है। तीन स्टार खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है, जबकि आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए कमाल करने वाले युवा गेंदबाज नूर अहमद को भी एशिया कप के लिए चुना गया है। अफगानिस्तान की टीम हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तान में मैदान में होगी।

इन 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी

एशिया कप के लिए टीम में नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत और रहमत शाह वापस लौट आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल में हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में यह तीनों ही खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे। नजीबुल्लाह घुटने की चोट से जूझ रहे थे, जबकि रहमत शाह 2 मैचों के लिए फिट नहीं थे।

अजमतुल्लाह ओमरजई बाहर

एशिया कप 2023 में अजमतुल्लाह ओमरजई को जगह नहीं मिली है। हाल ही में समाप्त हुई पाकिस्तान वनडे सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गए थे, इसलिए एशिया कप के स्क्वाड में जगह नहीं बना सके।

विज्ञापन

एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रहमत शाह, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, गुलबदीन नैब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान , नूर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फजलहक फारूकी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola